हाइपरसोमनिया के लिए सबसे अच्छी दवा कौन सी है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 13:48

हाइपरसोम्निया का इलाज कैसे होता है?


हाइपरसोम्निया का इलाज अलग-अलग होता है और आमतौर पर इस बीमारी के कारणों पर निर्भर करता है। लेकिन कुछ थेरिपी और दवाओं से व्यक्ति में हाइपरसोम्निया को कम किया जाता है। हाइपरसोम्निया के लिए यह मेडिकेशन की जाती है


जो दवाएं नार्कोलेप्सी के लिए दी जाती हैं उसी दवा से हाइपसोम्निया का इलाज किया जाता है जैसे-एम्फिटामिन (amphetamine), मेथिलफेनिडेट (methylphenidate) और मोडाफिनिल (modafinil) । ये दवाएं उत्तेजक हैं जिससे आपको अधिक नींद नहीं आती है।

जीवनशैली में बदलाव हाइपरसोम्निया के इलाज की ही एक प्रक्रिया है। डॉक्टर आपको रोजाना निर्धारित समय पर ही सोने की सलाह देते हैं।


इसके अलावा हाइपरसोम्निया की समस्या से पीड़ित लोगों को अधिक एल्कोहल या ड्रग्स का सेवन नहीं करना चाहिए। रात में बिस्तर पर जाने के बाद लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अपनी आदतों में सुधार करके हाइपरसोम्निया की बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info